banner

हिंदी दिवस पर कई लोगों को मिलेगा एवार्ड

E-mail Print PDF

हिंदी आज हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है. देश-विदेश में काफी ऐसे लोग हैं जो हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. कुछ ऐसे ही हिंदीसेवियों की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए मालवा रंगमंच समिति, उज्जैन और कृतिका कम्युनिकेशन, मुंबई द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदी सेवा सम्मान एवं अंतर्राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया जा रहा है. संस्थाध्यक्ष केशव राय ने बताया कि इस आयोजन में दुनिया भर से प्रमुख साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी  और हिन्दीसेवी भाग लेंगे. समारोह रविवार 12 सितम्बर 2010, को महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन (म.प्र.) की कालिदास अकादमी में होगा.

Read more...
 

वर्ष २००९ का केदार सम्मान अष्टभुजा शुक्ल को

E-mail Print PDF

समकालीन कविता के महत्वपूर्ण चर्चित कवि अष्टभुजा शुक्ल को  उनके  कविता संग्रह "दु:स्वप्न  भी आते है" के लिए वर्ष २००९ का केदार सम्मान देने का निर्णय किया गया है.

Read more...
 

लखनऊ में तेरा-मेरा उनका सम्मान

E-mail Print PDF

बहुत दिनों बाद लखनऊ आना हुआ. उसी लखनऊ, जहां बरास्ते बनारस पहुंचा था 13 साल पहले, पत्रकार बनने. तब ट्रेनी था, पत्रकारिता का और शहर की जिंदगी जीने का. 13 साल बाद फिर लखनऊ पहुंचा, बरास्ते दिल्ली, एवार्ड लेने. पत्रकारिता का और गंवई स्टाइल में खरी-खरी कहने का.

Read more...
 

इन्‍हें दिए गये रामनाथ गोयनका पुरस्‍कार

E-mail Print PDF

कल दिल्ली में एक भव्य समारोह में दर्जनों पत्रकारों को विभिन्न कैटगरियों में प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका एवार्ड प्रदान किए गए. जिन-जिन पत्रकारों को पुरस्कार दिए गए उनके व उनके संस्थान का नाम, जिस कैटगरी में एवार्ड दिए गए, उसका नाम, इस प्रकार है-

Read more...
 

निर्भीक पत्रकारिता का पुरस्‍कार स्व. विजय को

E-mail Print PDF

: सिद्धार्थ वरदराजन और अर्णब गोस्वामी को वर्ष के श्रेष्ठ पत्रकार का पुरस्कार :  दर्जनों पत्रकारों ने लिया रामनाथ गोयनका एवार्ड : राष्ट्रपति ने कहा- सतही खबरें परोसने से बचे मीडिया : नई दिल्‍ली : उत्‍कृष्‍ट पत्रकारिता के लिये दिया जाने वाला रामनाथ गोयनका अवार्डस फार एक्‍सलेंस इन जर्नलिज्‍म के विजेताओं के एलान के लिये आयोजित समारोह इस बार निर्भीक पत्रकारिता को हृदयस्‍पर्शी श्रद्धांजलि का गवाह बना.

Read more...
 

कोलकाता में कई पत्रकारों का रोटरी क्लब ने किया सम्‍मान

E-mail Print PDF

कोलकाता : रोटरी क्‍लब ऑफ कोलकाता मेट्रो सिटी ने अपने अपने क्षेत्र में पूरे लगन और ईमानदारी से काम कर रहे और समाज निर्माण में योगदान कर रहे पत्रकारों को सम्‍मानित किया. समारोह में पत्रकार सुमन चट्टोपाध्‍याय को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्‍मानित किया गया.

Read more...
 

अमर उजाला, संवाददाता को भाकियू ने सम्‍मानित किया

E-mail Print PDF

अमर उजाला, बरेली के जनपद शाहजहांपुर में पुवायां तहसील के अमर उजाला पत्रकार हरिओम त्रिवेदी को भारतीय किसान यूनियन ने अंगवस्‍त्र, स्‍मृति चिन्‍ह आदि देकर सम्‍मानित किया है। श्री त्रिवेदी को यह सम्‍मान उनकी किसान हित की खबरों को देखते हुए दिया गया है।

Read more...
 

गीताश्री को भी रामनाथ गोयनका एवार्ड

E-mail Print PDF

गीताश्री: इस तरह, पति-पत्नी दोनों को गोयनका एवार्ड मिला : वरिष्ठ पत्रकार और बैग नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम को गोयनका एवार्ड मिलने की खबर तो पहले ही भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित किया जा चुका है लेकिन नई सूचना ये है कि उनकी पत्नी और जानी-मानी महिला पत्रकार गीताश्री को भी रामनाथ गोयनका एवार्ड के लिए चुना गया है. उनके पति अजीत अंजुम को पोलिटिकल रिपोर्टिंग कैटगरी में इस साल का रामनाथ गोयनका एवार्ड दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक गीता को हिंदी जर्नलिस्ट कैटगरी प्रिंट के लिए यह एवार्ड दिया जा रहा है. इसी कैटगरी के इलेक्ट्रानिक सेक्शन में अभिसार शर्मा को एवार्ड दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि गीताश्री की ह्यूमन ट्रैफिकिंग की रिपोर्ट पर उन्हें रामनाथ गोयनका एवार्ड दिया जा रहा है. गीताश्री इन दिनों आउटलुक हिंदी में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं.

Read more...
 
  • «
  •  Start 
  •  Prev 
  •  1 
  •  2 
  •  3 
  •  4 
  •  5 
  •  6 
  •  7 
  •  8 
  •  9 
  •  10 
  •  Next 
  •  End 
  • »
Page 1 of 21



Latest 81