banner

आगरा पर केंद्रित न्यूज वेबसाइट लांच

E-mail Print PDF

आगरा टुडेआगरा शहर छोड़कर विदेशों में जा बसे अप्रवासी भारतीयों के लिए गत दिनों एक वेबसाइट आगराटुडे डॉट इन लांच की गई। वेबसाइट के संपादक ब्रज खंडेलवाल ने बी4एम को बताया कि इस वेबसाइट पर आगरा से जुड़ी विभिन्न तरह की सूचनाएं पाठकों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में वेब पत्रकार पीयूष पांडेय ने कहा कि ऑन लाइन पत्रकारिता तेजी से अपना मुकाम बनाती जा रही है और भविष्य में परंपरागत मीडिया को इससे कड़ी चुनौती मिलेगी। 

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन और मीडियाभारती डॉट कॉम के संपादक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भविष्य न केवल ऑनलाइन पत्रकारिता का है बल्कि पर्यावरण और बढ़ते प्रदूषण जैसे दूसरे मुद्दों को कारगर ढंग से उठाने के लिए भी ये सबसे अच्छा, सस्ता और टिकाऊ माध्यम है। होटल गोवर्धन में आयोजित उदघाटन समारोह में आगरा विश्वविद्यालय के कंप्यूटर संस्थान के डॉ. संदीप जैन, केंद्रीय हिंदी संस्थान के चंद्रकांत त्रिपाठी और ब्रज मंडल हेरिटेज कंजर्वेशन सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, आईटी विशेषज्ञ विकास दिनकर पंडित आदि मौजूद थे।

Comments (0)Add Comment

Write comment

busy
 

 

बी4एम मेल से पढ़ें, क्लिक करें-

B4M by E-mail