Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

NO.1 Indian Media Portal : भारतीय मीडिया की खबरों का सबसे बडा पोर्टल

नौकरी से निकालने के 67 साल बाद एपी ने संवाददाता से मांगी माफी

वाशिंगटन से खबर है. एक सैन्य इंबार्गो का उल्लंघन करने और द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जर्मनी के आत्मसमर्पण करने की खबर देने वाले एक युद्ध संवाददाता से उसकी कंपनी ने आज 67 साल बाद माफी मांग ली। सैन्य इंबार्गो का उल्लंघन करते हुए खबर छापने के कारण उन्हें निकाल दिया गया था। द एसोसियेटेड प्रेस ने रिपोर्टर एडवर्ड केनेडी से माफी मांग ली जिसने सैन्य सेंसर का उल्लंघन किया और सात मई 1945 को आत्मसमर्पण तथा युद्ध की समाप्ति के बारे में खबर दिया था।

यह खबर संभवत: युद्ध की सबसे बड़ी खबर थी लेकिन एपी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। भारत में तो आए दिन पत्रकारों को नौकरियों से बिना किसी वजह के निकाल दिया जाता है लेकिन कभी कोई कंपनी अपने इस कुकृत्य के लिए माफी नहीं मांगती। एपी जैसी एजेंसी ने अगर 67 साल बाद अपनी गल्ती का एहसास किया तो उसके इस कदम की सराहना की जानी चाहिए।

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version