banner

मुन्ने चले एनडीटीवी, हरीश का शो बंद, गुर्जर ईटीवी में

E-mail Print PDF

मुन्ने भारतीइलेक्ट्रानिक मीडिया से तीन खबरें। एम. अतहरउद्दीन मुन्ने भारती ने न्यूज 24 से इस्तीफा दे दिया है। वे एनडीटीवी जा रहे हैं। वे न्यूज 24 में एसोसिएट प्रोड्यूसर (गोस्ट कोआर्डिनेटर) थे। एनडीटीवी में उनका पद प्रोग्राम कोआर्डिनेटर का होगा। मुन्ने न्यूज 24 से पहले लाइव इंडिया और जैन टीवी में कार्य कर चुके हैं। 

दूसरी खबर। इंडिया न्यूज प्रबंधन ने अपने सीईओ और एडीटर इन चीफ हरीश गुप्ता के एकमात्र टीवी शो 'खबर पर नजर' को बंद कर दिया है।

इसकी जगह एक घंटे का नया कार्यक्रम 'प्राइम इंडिया' जल्द शुरू होने वाला है। इस नए कार्यक्रम को हरीश गुप्ता होस्ट नहीं करेंगे। बताया जाता है कि 'खबर पर नजर' अपने एकरस व नीरस तेवर के कारण लगातार अलोकप्रिय होता जा रहा था, जिसके कारण इसे बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। इस एक घंटे का कार्यक्रम में हरीश गुप्ता किसी समसामयिक विषय पर उस विषय से जुड़े विशेषज्ञों के साथ परिचर्चा करते थे।

तीसरी खबर। हरीश गुर्जर ने आईबीएन7 के दक्षिणी गुजरात के रिपोर्टर के पद से इस्तीफा देकर अब ईटीवी गुजराती के साथ नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने ईटीवी गुजराती में बतौर सीनियर रिपोर्टर के रूप में कामधाम आरंभ कर दिया है।

Comments (0)Add Comment

Write comment

busy
 
Web hosting by IDS Logic

Latest 101