भोपाल : रीजनल हिन्दी समाचार चैनल टाईम टुडे के 6 पत्रकारों के विरूद्ध भोपाल के एमपी नगर थाने में डकैती का प्रकरण दर्ज किया गया है. प्तीन माह से टाईम टुडे के पत्रकारों-गैर पत्रकारों को वेतन नही मिला है. इसी विवाद के चलते मामला थाने पहुंचा. बताते हैं की जब चैनल के कर्मचारियों ने प्रबंधन से वेतन मांगा तो प्रबंधन के प्रतिनिधि और चैनल के प्रधान संपादक रमेश लाम्बा ने पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी.
लेकिन इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब प्रबंधन की तरफ से रमेश लांबा ने पत्रकार मनोज सैनी, नरेद्र वर्मा, सुमित केलकर, आशीष, अशफाक खान, विजय नायडू व एक अन्य के विरूद्ध थाने में डकैती का मामला दर्ज करा दिया. प्रबंधन का आरोप है कि गत 12 जुलाई को मनोज सैनी सहित सात पत्रकारों ने कार्यालय में आकर तोड़-फोड़ की और डकैती डालकर भाग गए.
हालांकि मनोज सैनी आदि ने बाद में रमेश लांबा और प्रकाश तिवारी के विरूद्ध गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट उसी थाने में दर्ज करा दी है. इस पूरे मामले में एम पी नगर थाने की पुलिस की भूमिका हास्यास्पद है. जो पुलिस डकैती के मामलों को चोरी का मामला बनाने की आदी है, उसने पत्रकारों के मामले में डकैती का मामला दर्ज करने में ज़रा भी देरी नहीं की. इस मामले को लेकर मनोज सैनी ने म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ से भी लिखित शिकायत की है.
भोपाल से अरशद अली खान की रिपोर्ट

written by kaushal vishwakarma, July 27, 2010
written by vinod jain, July 20, 2010
written by preeti sharma, July 19, 2010
written by kishore bansod, July 19, 2010
written by monica shukla, July 18, 2010
written by viren sharma, July 18, 2010
written by firoz khan, July 18, 2010
written by firoz khan, July 18, 2010
written by time today official, July 17, 2010
(1) टाइम टुडे में कभी भी एक महीने से ज्याद की सैलरी डिले नहीं हुई हैं...
(2) 15 जुलाई 2010 को सभी पत्रकार और गैर पत्रकारों ( जो छोड़कर गए हैं और जो छोड़कर नहीं गए हैं सभी) की सैलरी का पूरा हिसाब किताब कर दिया गया हैं. अब डिले सैलरी जैसी चीज टाइम टुडे में नहीं हैं..
(3) चैनलों को बंद कराने की प्रवृत्ति वाले लोगों के चले जाने से चैनल अब सहज और स्वस्थ्य महसूस कर रहा हैं. इसके साथ ही 24 घंटे के अंदर चैनल अपने नए कलेवर में आ चुका हैं....
written by jitendra singh, July 17, 2010
patrakaro ab bhi jag jao ......
written by sunil kaushik Kanina (Haryana), July 17, 2010
Sunil Kaushik Kanina (Haryana)
This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it
9050753044
| < Prev | Next > |
|---|






