Category: आवाजाही, कानाफूसी... Created on Thursday, 08 November 2012 01:20 Written by B4M
"मेरे पति ओंकारेश्वर पाण्डेय ने दो दिन पहले 4-5 लोगों के साथ मुझे जबरदस्ती लाकर यहाँ पागलखाने में भर्ती करवा दिया है। मुझे जबरन रोजाना 3-4 इंजेक्शन दिये जा रहे हैं, मुझे पागल घोषित करने की तैयारी की जा रही है।"
ये आरोप लगाया है प्रसिद्ध लोक गायिका विजया भारती ने, अपने पत्रकार पति पर। विजया भारती सचमुच दिल्ली के एक पागलखाने में भरती हैं। यहाँ सुनिये विजया भारती के टेलीफोन की रेकार्डिंग, जो किसी भी व्यक्ति को दहला देने के लिए काफी है। कृपया इस लिंक पर क्लिक करें...
http://bhadas4media.com/vividh/6606-2012-11-07-19-21-09.html
इस फोन के बाद, जब उनके हाल-चाल के लिये फोन पर बात करने की कोशिश की गई, तो किसी को यह बताया गया कि - "उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा अधिक हो गई है, जिसके वजह से उन्हें डिटोक्सिफिकेशन के लिये यहाँ लाया गया है," फिर किसी और को बताया गया कि "उनका ब्लडप्रेशर काफी बढ गया है, जिसकी वजह से उन्हें भरती कराया गया है।" यहाँ सवाल यह उठता है कि क्या ब्लडप्रेशर के इलाज के लिये किसी को पागलखाने में भरती कराया जाता है? सवाल तो यह भी उठ रहा है कि आखिर हर व्यक्ति को एक अलग बिमारी क्यों बताई जा रही है?